बीमारी से परेशान रिटायर्ड अफसर की पत्नी ने आत्मदाह किया

इंदौर. बीमारी से परेशान होकर एक रिटायर्ड अफसर की पत्नी ने घर में आत्मदाह कर लिया। देर रात उन्होंने यह कदम उठाया है।


एरोड्रम पुलिस के अनुसार, स्कीम नंबर 51 में रहने वाली 56 वर्षीय कंचन पति गजेंद्र सिंह राठौर ने रविवार रात को घर में आत्मदाह कर लिया है। सवा 2 बजे इसकी जानकारी लगी, जब वे खुद को आग लगाने के बाद चीखने लगी थी। परिजन पहुंचे तब तक वे बुरी तरह झुलस चुकी थी और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। उनके पति एमपी टूरिज्म विभाग में ट्रांसपोर्ट अफसर थे। कुछ समय पहले ही रिटायर्ड हुए हैं। बताया जा रहा है कि कंचन बीमार थी और उनका इलाज चल रहा था, लेकिन ज्यादा फायदा नहीं हो पा रहा था। इसलिए वे काफी परेशान हो चुकी थी।